जिले के 5.59 लाख लाभुकों को नहीं मिली मार्च की पेंशन

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर जिले के पेंशनधारियों को मार्च की पेंशन नहीं मिली है। जिले में 5 लाख 85 हजार 732 लाभुकों में से 5 लाख 59 हजार 131 लाभुक पेंशन प्राप्त करते हैं। तकनीकी त्रुटियों के कारण 26 हजार 601 लाभुक पेंशन नहीं पा रहे हैं। नई सरकार के गठन के बाद मार्च और अप्रैल की पेंशन एक साथ मई में भेजी जा सकती है।

जिले के 5.59 लाख लाभुकों को नहीं मिली मार्च की पेंशन

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के पेंशनधारियों को मार्च की पेंशन नहीं मिली है। जिले में प्रतिमाह पेंशन के लाभुकों को 11 सौ रुपये उनके खाते में भेजी जाती है। जिले में कुल 5 लाख 85 हजार 732 लाभुकों में 5 लाख 59 हजार 131 लाभुक पेंशन प्राप्त करते हैं। जिले के 26 हजार 601 लाभुक तकनीकी त्रुटि के कारण पेंशन नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। विभाग की ओर से मार्च का पेंशन नहीं आने का कारण नहीं बताया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो मार्च क्लोजिंग के कारण समय से आवंटन नहीं मिलने की वजह से लाभुकों के खाते में राशि नहीं भेजी जा सकी है।

उम्मीद है कि अप्रैल में नई सरकार गठन के बाद मार्च और अप्रैल की पेंशन एक साथ मई में भेजी जाएगी।जिले में मुख्य रूप से छह प्रकार के पेंशन लाभुक हैं, जिन्हें प्रत्येक माह पेंशन दी जाती है। लाभुकों को एक समान राशि 11 सौ रुपये प्रतिमाह मिलती है। इसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, लक्ष्मीबाई समाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना शामिल है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।