Muzaffarpur News: ग्राम सभा से अनुपस्थित पंचायत सचिव पर आरोप पत्र

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड के पंचायत सचिव मनीष कुमार पर बैठक में अनुपस्थित रहने और बिना स्वीकृति अवकाश पर जाने का आरोप है। प्रखंड जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण का इंतजार किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे उनकी लापरवाही और कर्तव्यहीनता के चलते आरोप पत्र गठित करने का निर्णय लिया गया है।

Muzaffarpur News: ग्राम सभा से अनुपस्थित पंचायत सचिव पर आरोप पत्र

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ग्रामसभा व प्रखंड स्तरीय बैठक से अनुपस्थित रहने के आरोप में मड़वन प्रखंड के पंचायत सचिव मनीष कुमार पर आरोप पत्र गठित किया जाएगा। उन पर बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने का आरोप है। प्रखंड जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि बिना अवकाश स्वीकृति मुख्यालय से बाहर जाने के मामले में उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया था। इसी प्रकार विशेष ग्राम सभा और मड़वन में प्रखंडस्तीय बैठक में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। इसे लेकर भी स्पष्टीकरण पूछा गया और जवाब नहीं मिला। इसके अलावा भी अन्य महत्वपूर्ण बैठकों से वे कई बार बिना अनुमति के अनुपस्थित रह चुके और कभी भी स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देते हैं।

इसे लापरवाही और कर्तव्यहीनता की श्रेणी में रखते हुए आरोप पत्र गठन करने का निर्देश दिया गया है।

Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: ग्राम सभा से अनुपस्थित पंचायत सचिव पर आरोप पत्र