Muzaffarpur News: सरपंच की पिटाई में पीयर के पूर्व थानेदार व अन्य पर एफआईआर का आदेश

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बड़गांव के सरपंच लालबाबू सहनी और उनकी पत्नी की पिटाई के आरोप में 11 नामजद पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज होगी। सरपंच का आरोप है कि पुलिस ने उनके पैर को तोड़ दिया और उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की।

Muzaffarpur News: सरपंच की पिटाई में पीयर के पूर्व थानेदार व अन्य पर एफआईआर का आदेश

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बड़गांव के सरपंच लालबाबू सहनी और उनकी पत्नी की पिटाई के आरोप में पीयर थाने के तत्कालीन थानेदार रजनीकांत सहित 11 नामजद व अन्य पर उसी थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। लालबाबू सहनी के परिवाद पर सीजेएम एसके मिश्रा ने बुधवार को पीयर थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच का आदेश दिया है। अन्य आरोपितों में पीयर थाने में तैनात तीन दारोगा अखिलेश कुमार, निबिता कुमारी, माधुरी कुमारी, पीटीसी कमलेश्वर नाथ मिश्रा, सिपाही पूजा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, प्रिंस कुमार, चौकीदार मो.उस्मान, सोनू, डायल-112 के पुलिसकर्मी व अज्ञात कर्मी शामिल हैं।

पुलिस पर पिटाई का आरोप

इन सभी पर पिटाई कर पैर तोड़ने व हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। सरपंच के परिवाद की सुनवाई के दौरान सीजेएम कोर्ट ने 11 अगस्त व एक सितंबर को एसएसपी के माध्यम से पीयर थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी था। कोर्ट में यह रिपोर्ट पेश नहीं की गई। इसके बाद कोर्ट ने कारण पृच्छा भी किया, लेकिन उसका भी जवाब नहीं मिला।

डिजे लेकर विवाद का मामला

सरपंच लालबाबू सहनी ने पिछले 22 जुलाई को सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। कहा था कि छह फरवरी की दोपहर शोर सुनकर वे घर से बड़गांव चौक पर पहुंचे। साउंड बॉक्स लदे एक पिकअप को डायल-112 के पुलिसकर्मी ने रोक रखा था। उसके चालक चंदन कुमार को पिकअप को थाना ले चलने को कहा। चंदन ने कहा कि वह चालक है। साउंड बॉक्स किसका है, उसे पता नहीं है। आरोप लगाया गया है कि इसपर डायल-112 के पुलिसकर्मियों ने उससे 15 सौ रुपया मांगे। चंदन ने कहा उसके पास मात्र दो सौ रुपये है। उसी समय पीयर थानाध्यक्ष रजनीकांत अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ उधर से जा रहे थे। सरपंच लालबाबू सहनी मोबाइल से वीडियो बना लिया।

घटना का विवरण

सरपंच ने आरोप लगाया है कि इस पर थानाध्यक्ष ने उसे पांच-सात डंडा मारा और अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों ने उसकी जमकर पिटाई की। इससे उसका दाहिना पैर टूट गया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी की भी पुलिस ने पिटाई की। इस दौरान पुलिस की ओर से एक लंबा लड़का हवाई फायरिंग किया। बेहोशी अवस्था में उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। लेकिन, इस बयान के आधार पर पीयर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पीयर थाने के थानाध्यक्ष कौन हैं?−
पीयर थाने के थानाध्यक्ष रजनीकांत हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: सरपंच की पिटाई में पीयर के पूर्व थानेदार व अन्य पर एफआईआर का आदेश