एसडीओ पूर्वी कार्यालय परिसर में पेंटर की हत्या में दो पर चार्जशीट

Mar 01, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में तीन साल पहले पेंटर मो. शहीद की हत्या के दो आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। आरोपित मोहरम अंसारी और हमरून निशा जेल में हैं। यह हत्या जमीन रजिस्ट्री के विवाद में हुई थी। शहीद की पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें आरोपितों ने पिटाई कर उसे मार डाला।

एसडीओ पूर्वी कार्यालय परिसर में पेंटर की हत्या में दो पर चार्जशीट

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसडीओ पूर्वी कार्यालय परिसर में तीन वर्ष पूर्व पेंटर मो. शहीद की पीट-पीटकर हत्या के दो आरोपितों के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। केस के आईओ सह नगर थाने के दारोगा मुन्ना कुमार ने चार्जशीट दाखिल की है। आरोपितों में पारू थाने के कटारू गांव के मोहरम अंसारी व जैतपुर थाने के गिजास गांव की हमरून निशा शामिल है। फिलहाल दोनों जेल में हैं। इससे पहले पिछले वर्ष फरवरी में आरोपित गिजास गांव के वसीर अंसारी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। वहीं आरोपित मो.अलाउद्दीन अंसारी, मो.नसीर अंसारी, मो.शहाबुद्दीन अंसारी, कसीदा खातून जुलेखा खातून, चांदनी खातून, गुलनाज खातून, शबीहा खातून व खैरुन निशा के विरुद्ध पूरक अनुसंधान जारी रखा गया है।

घरारी की जमीन रजिस्ट्री नहीं करने पर हत्या का आरोप : जैतपुर थाना के गिजास गांव के पेंटर मो. शहीद की पत्नी शकीला खातून के बयान पर 20 मई 2023 को नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। उसने कहा था कि वह व उसके पति दो फरवरी 2023 से एसडीओ पूर्वी के कार्यालय परिसर में रात में रहते थे। पति पेंटर का काम करता था। 19 फरवरी की रात जैतपुर थाने के गिजास गांव के मो.अलाउद्दीन अंसारी सहित 16 आरोपित पहुंचे। इसमें कई महिलाएं थी। सभी उससे घरारी की जमीन जबरन रजिस्ट्री कराना चाह रहे थे। उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे। 19 फरवरी की रात सभी आरोपित एसडीओ पूर्वी के कार्यालय परिसर में पहुंच कर उसे व उसके पति की लाठी-डंडे व फैट से पिटाई करने लगा। इसमें उसके पति का सिर फट गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।