तीन हजार से अधिक परीक्षक जांचेंगे इंटर-मैट्रिक की कॉपियां
मुजफ्फरपुर में 27 फरवरी से 10 मार्च तक इंटर-मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। 11 मूल्यांकन केन्द्रों पर 3000 से अधिक परीक्षक काम करेंगे। मूल्यांकन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। 3 और 4 मार्च को होली के कारण कार्य बंद रहेगा। पुलिस बल की मौजूदगी में ही मूल्यांकन होगा।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में तीन हजार से अधिक परीक्षक इंटर-मैट्रिक की कॉपियां जाचेंगे। जिले में 11 मूल्यांकन केन्द्रों पर कॉपियां जांची जाएंगी। एक ही पाली में कॉपी जांच होगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इसका समय निर्धारित किया गया है। एक मूल्यांकन केन्द्र पर 200 से 500 परीक्षक लगाए जा रहे हैं। इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 10 मार्च तक होगा। 3 और 4 मार्च को होली के कारण मूल्यांकन कार्य बंद रहेगा। मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 से 13 मार्च तक होगा। पांच बजे तक कॉपी नहीं जांचने वाले छह बजे तक रुकेंगे मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियुक्त परीक्षक व अन्य कर्मी अपने निर्धारित केन्द्र पर एक दिन पूर्व 26 फरवरी को योगदान करेंगे।
इसी तरह मैट्रिक के लिए परीक्षक एक मार्च को योगदान देंगे। दोनों परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य एक ही पाली में होगा। मूल्यांकन करने वाले सह-परीक्षकों, प्रधान परीक्षकों, एमपीपी, कम्पयूटर के जानकार शिक्षक, कर्मी, सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मियों को सुबह 8 बजे तक केन्द्र में प्रवेश कर जाना होगा। पांच बजे तक कॉपी नहीं जांचने वाले छह बजे तक रुकेंगे। दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की होगी प्रतिनियुक्ति: मूल्यांकन केन्द्र पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। मूल्यांकन अवधि के दौरान किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। 200 गज की परिधि में मूल्यांकन कार्य में संलग्न कर्मियों को छोड़कर शेष व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


