Muzaffarpur News: निरीक्षण में बंद मिली स्ट्रीट लाइट, एजेंसी को चेतावनी
Muzaffarpur News: नवरात्र शुरू होने के बावजूद मुजफ्फरपुर में बंगला मुखी मंदिर, सिकंदरपुर काली मंदिर रोड और अन्य प्रमुख इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद मिलीं। उप नगर आयुक्त अनुभूति श्रीवास्तव ने निरीक्षण के बाद मरम्मत एजेंसी को 48 घंटे में लाइटें ठीक करने का निर्देश दिया और देरी पर कार्रवाई की चेतावनी दी। दिन में लाइट जलने पर संबंधित निरीक्षकों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता नवरात्र शुरू हो गया पर प्रमुख मंदिरों व पूजा पंडालों से जुड़े रास्ते पर अंधेरा है। इनमें बंगलामुखी मंदिर, सिकंदरपुर काली मंदिर रोड व अन्य इलाके शामिल हैं। सोमवार की रात निगम की टीम के साथ निकले उप नगर आयुक्त अनुभूति श्रीवास्तव को कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार, बगलामुखी मंदिर, सोडा गोदाम, माली घाट, सिकंदरपुर स्थित श्यामा माई काली मंदिर रोड तक कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट बंद मिली। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने मेंटेनेंस-मरम्मत कार्य में लगी एजेंसी को संबंधित इलाके में 48 घंटे के अंदर लाइट को ठीक करने के आदेश दिए। साथ ही देरी होने पर एग्रीमेंट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी।वार्ड
व अंचल निरीक्षक पर गिरेगी गाजदिन में स्ट्रीट लाइट जलते पाए जाने पर संबंधित अंचल निरीक्षक, वार्ड निरीक्षण व सफाई कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। उप नगर आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। कहा है कि पूर्व में दिए निर्देश के बावजूद समय लाइट नहीं बुझाना कार्य के प्रति लापरवाही व अनुशासहीनता है।

