निगम के सफाईकर्मियों को लगेगा टिटनस का टीका

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में सफाईकर्मियों को कांच और लोहा से चोटिल होने के खतरे के चलते जल्दी ही टिटनस का टीका लगाया जाएगा। यह अभियान नाला उड़ाही कार्य से जुड़े कर्मियों के लिए शुरू होगा, खासकर बारिश के दौरान जलजमाव और कचरे के कारण होने वाले स्वास्थ्य खतरे को ध्यान में रखते हुए।

निगम के सफाईकर्मियों को लगेगा टिटनस का टीका

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता सफाई कार्य के दौरान कांच, लोहा आदि से पैर-हाथ कटने पर उत्पन्न होने वाले खतरे को देखते हुए निगम के सफाईकर्मियों को जल्द ही टिटनस का टीका लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत नाला उड़ाही अभियान से जुड़े सफाईकर्मियों से होगी। विशेषकर बारिश के मौसम में नालों से सड़क तक जलजमाव, कीचड़ व कचरा के बीच कई बार स्वास्थकर्मी लहूलुहान या चोटिल होते हैं। कांटी, लोहे के टुकड़े आदि से कटने पर टिटनस, संक्रमण आदि का खतरा होता है। सिटी मैनेजर आलोक कुमार के मुताबिक कार्य स्थल वाले इलाके में ही सफाई में लगे कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।