जलापूर्ति में गड़बड़ी को लेकर शिकायतों का अंबार

Mar 01, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में ‘नगर सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में जलापूर्ति में गड़बड़ी की शिकायतें आईं। वार्ड 35, 36, 37, 39 और 48 से 40 से अधिक लोग पहुंचे, जिनमें से 50 प्रतिशत ने पानी न मिलने की समस्याओं का जिक्र किया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

जलापूर्ति में गड़बड़ी को लेकर शिकायतों का अंबार

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जिला स्कूल के पास स्थित नगर निगम के अंचल छह में शनिवार को ‘नगर सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में जलापूर्ति व्यवस्था में गड़बड़ी से जुड़ी शिकायतों का अंबार लग गया। वार्ड 35, 36, 37, 39 व 48 से जुड़े करीब 40 लोग पहुंचे। इनमें 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने पानी नहीं मिलने से हो रही परेशानी बयां की। मौके पर मौजूद निर्मला देवी ने अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, स्टैंडिंग के सदस्य केपी पप्पू, उप नगर आयुक्त अमित कुमार, सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, सफाई प्रभारी अजय कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।