Muzaffarpur News: राबिश छिड़क सड़क ढलाई की तैयारी, रोका गया काम

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सड़क निर्माण रोक दिया गया है, जहाँ तकनीकी खामियों के कारण नगर निगम के जेई ने कार्रवाई की। पिछले साल कार्यादेश जारी हुआ था, लेकिन ठेकेदार ने काम में कमी की। स्थानीय लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताई है।

Muzaffarpur News: राबिश छिड़क सड़क ढलाई की तैयारी, रोका गया काम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निर्माण में तकनीकी खामी सामने आने के बाद मंगलवार की दोपहर निगम के जेई ने वार्ड 31 में रामदयालु रोड से सटी साइन कॉलोनी में सड़क निर्माण रोक दिया। नगर निगम की करीब 24 लाख की योजना से यहां सड़क-नाला बनना है। पिछले साल ही कार्यादेश जारी किया गया था।

स्थानीय लोगों के प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों के मुताबिक नाला बनाने के बाद ठेकेदार ने करीब ढाई महीने तक काम बंद रखा। फिर अचानक बीते तीन दिनों से सड़क निर्माण शुरू कर दिया। सुबह में कॉलोनी में विनोद गुप्ता के घर के पास राबिश-सुरखी का छिड़काव देख लोगों ने निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। फिर मौके पर पहुंचे जेई लालबाबू यादव ने तत्काल काम बंद करने के निर्देश दिए। डीपीआर में रोड ढलाई से पहले चार इंच जेएसबी (मिक्सिंग मेटेरियल) भरना है, पर वहां ऐसा नहीं हो रहा था। काम शुरू करने पर अभियंत्रण शाखा या संबंधित इंजीनियर को जानकारी देने का प्रावधान है। इसके बावजूद सूचित नहीं किया गया था।

इंजीनियर की प्रतिक्रिया

जेई लालबाबू यादव के मुताबिक, सड़क पर कंक्रीट की ढलाई से पहले नीचे जेएसबी के तहत मिश्रित मेटेरियल डाले जाने हैं। इनमें बड़ा व छोटा बोल्डर, सुरखी, डस्ट आदि का मिश्रण होता है। वहां काफी कम मात्रा में सिर्फ राबिश (ईंट के छोटे टुकड़े) व डस्ट ही दिखे। जेई के मुताबिक संबंधित ठेकेदार को सही तरीके से मिश्रित मेटेरियल की भराई के बाद काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

स्थानीय लोगों का उठता आक्रोश

मुंशी के धमकाने-हड़काने पर भड़के लोग

मानकों के विपरीत हो रहे काम को लेकर लोगों के टोकने पर वहां मौजूद एक स्टाफ (मुंशी) लोगों को हड़काने-धमकाने लगा। इस पर लोग भड़क गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय जीवेश कुमार ने बताया कि दिन में जैसे-तैसे सुरखी-राबिश डालकर रात में चुपके से सड़क ढलाई की तैयारी थी। भूमिगत जलापूर्ति पाइप की मरम्मत किए बिना जल्दी में सड़क का काम पूरा करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में सड़क के नीचे पानी रिसने पर कुछ ही दिनों में रोड टूटने लगेगा। वार्ड पार्षद रूपम कुमारी के मुताबिक, पहले लंबे समय तक काम बंद रखा गया। फिर बगैर सूचना काम कराया जाने लगा। गड़बड़ी छिपाने के लिए रात में ढलाई होनी थी। उन्होंने निर्माण कार्य में धांधली की जांच के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है。

सामान्य प्रश्न

क्या सड़क निर्माण को रोकने का कारण क्या था?
निर्माण में तकनीकी खामी सामने आने के कारण सड़क निर्माण रोका गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।