Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Municipal Corporation Plans Construction of Community Toilets and Urinals
वार्ड स्तर पर शौचालय और यूरिनल बनाने की तैयारी

वार्ड स्तर पर शौचालय और यूरिनल बनाने की तैयारी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में वार्ड स्तर पर सामुदायिक शौचालय और यूरिनल बनाने की तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त ने पार्षदों से जगह की रिपोर्ट देने को कहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माण कार्य होगा। पिंक टॉयलेट का...

Sep 06, 2025 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड स्तर पर शौचालय और यूरिनल बनाने को लेकर तैयारी चल रही है। इसको लेकर जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। पांच प्रकार के शौचालय या यूरिनल बनाए जाने हैं। इनमें सामुदायिक शौचालय, सार्वजनिक शौचालय, पिंक टॉयलेट, यूरिनल और आकांक्षी टॉयलेट शामिल हैं। बीते 28 अगस्त को हुई निगम बोर्ड की बैठक में नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने वार्ड स्तर पर शौचालय को लेकर वार्ड पार्षदों से शीघ्र जगह के बारे में रिपोर्ट देने का अनुरोध किया था, ताकि जल्द टेंडर निकाला जा सके। इसको लेकर कई पार्षदों ने जानकारी भी दे दी है। बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन व अन्य फंड से निर्माण कार्य होंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिलाओं के लिए विशेष तीन पिंक टॉयलेट में एक (तिलक मैदान रोड) का काम पूरा हो चुका है। रामदयालु में आरडीएस कॉलेज के पास निर्माणाधीन पिंक टॉयलेट का काम इस माह पूरा हो जाएगा। इसके अलावा ओडीएफ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुविधायुक्त आकांक्षी शौचालय का भी निर्माण होना है। दरअसल केंद्र ने स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) 2.0 के तहत सभी शहरों और शहरी स्थानीय निकायों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी नए शौचालयों में से एक-चौथाई आकांक्षी हों। करीब आधा दर्जन वार्डों में जगह को लेकर परेशानी : सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल निर्माण में करीब आधा दर्जन वार्डों में जगह की उपलब्धता को लेकर समस्या हो सकती है। वार्ड संख्या 14 के पार्षद अमित रंजन के मुताबिक वार्ड 13, 14, 15, 17, 19 आदि से जुड़े अखाड़ाघाट रोड में निगम की जमीन नहीं है। ऐसे में दूसरे विभाग से बात कर जगह का चयन करने का सुझाव दिया गया है। बयान : कार्य प्रक्रिया में है। कम्युनिटी टॉयलेट आदि का स्थल चयन करके निर्माण को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य चल रहा है। - विक्रम विरकर, नगर आयुक्त