Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Municipal Corporation Launches Road and Drain Projects Worth 1 15 Crore
काम से पहले स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधि को देनी होगी जानकारी

काम से पहले स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधि को देनी होगी जानकारी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर नगर निगम ने 1.15 करोड़ की लागत से दो सड़क-नाला निर्माण योजनाओं का कार्यादेश जारी किया। वार्ड 30 और वार्ड 48 में जर्जर सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। निर्माण कार्य पारदर्शिता और तकनीकी मानकों के साथ पूरा किया जाएगा।

Nov 26, 2025 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम ने मंगलवार को 1.15 करोड़ की सड़क-नाला निर्माण से जुड़ी दो योजनाओं में कार्यादेश जारी कर दिए। वार्ड 30 के न्यू सादपुर कॉलोनी में चौधरी सीमेंट से लेकर डॉ. पीसी वर्मा के घर और नीम चौक से सादपुरा दुर्गा स्थान मंदिर होते हुए महामाया चौक तक सड़क-नाला पर 96.18 लाख खर्च होंगे। इसके अलावा 19.58 लाख से वार्ड 48 के राजपूत टोला कन्हौली में एल्बर्ट मिशन स्कूल के पास से विनोद सिंह के घर तक सड़क व नाला बनना है। वर्तमान में दोनों जर्जर सड़कों पर आवागमन खतरनाक होता है। निगम ने स्पष्ट किया कि काम शुरू करने से पहले स्थानीय निवासियों व जन प्रतिनिधियों को सूचना देनी होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही निर्माण स्थल पर जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। निर्माण के हर चरण की तकनीकी जांच होगी। मजबूती और मानक के लिए क्यूब टेस्ट, मोल्ड कास्ट, क्रसिंग स्ट्रेंथ टेस्ट समेत सभी तकनीकी जांच एमआईटी और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से कराए जाएंगे। पांच अहम प्रावधान :::::: 1. निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित सूचना पट्ट लगाना होगा। 2. मिट्टी की माप व निर्माण सामग्री का सत्यापन स्थल पर ही होगा। 3. मानक के अनुसार रोलर, मिक्सर, रोटावेटर व अन्य मशीनें होनी चाहिए। 4. सड़क निर्माण में क्रस्त व कैबर का सही निर्धारण करना होगा। 5. निर्माण में टीएमटी एफई-500 आईएसआई मार्क की छड़ का उपयोग होगा। बयान : निर्माण की हर परत की जांच एमआईटी व पुल निर्माण निगम से कराई जाएगी। लापरवाही या मानकों के उल्लंघन पर दोषी ठेकेदारों पर तत्काल कार्रवाई होगी। निगम का उद्देश्य सड़कों को मजबूत, सुरक्षित और मानक के अनुरूप बनाना है। - विक्रम विरकर, नगर आयुक्त ::::::: बयान ::::::: ‘इन दोनों निर्माण कार्यों के पूरा होने से बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए निगरानी कर रहे हैं। हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।’ - निर्मला साहू, मेयर :::::: बयान :::::::: ‘निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और तकनीकी मानकों के साथ होगा। निगम का प्रयास है कि प्राथमिकता के साथ सड़क व नाले की समस्या को दूर किया जाए।’ - डॉ. मोनालिसा, डिप्टी मेयर