स्व-गणना को हर अंचल में तैनात होंगे कर्मी

Apr 17, 2026 11:27 pm ISTNitish Soni हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने जनगणना के लिए स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों को ऑनलाइन प्रक्रिया समझाई गई और हर अंचल में एक कर्मी तैनात करने के आदेश दिए गए। निगमकर्मी खुद से स्व-गणना करके डेटा अपलोड कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें आईडी मिलेगी।

स्व-गणना को हर अंचल में तैनात होंगे कर्मी

मुजफ्फरपुर। नगर भवन में शुक्रवार की सुबह हुई बैठक में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने जनगणना से जुड़ी स्व-गणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। निगम के अधिकारियों व कर्मियों को स्व-गणना से जुड़ी ऑनलाइन प्रक्रिया समझाई गई। नगर आयुक्त ने स्व-गणना में लोगों की मदद के लिए हर अंचल पर एक कर्मी तैनात करने के आदेश दिए। उप नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि निगमकर्मी या अन्य लोग खुद से स्व-गणना करके संबंधित लिंक पर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद आईडी मिलेगा। फिर सत्यापन के लिए पहुंचे कर्मी को आईडी बताने पर संबंधित डाटा आसानी से मिल जाएगा।

बैठक में सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, आलोक कुमार व अन्य अधिकारियों के अलावा निगम की सभी शाखाओं के कर्मी मौजूद रहे।

Nitish Soni

लेखक के बारे में

Nitish Soni

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।