अजय ओझा, केपी पप्पू समेत सात पार्षद होंगे प्रत्याशी
मुजफ्फरपुर में नगर सरकार की नई कैबिनेट के लिए सात सीटों के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। दो गुटों में चुनावी प्रतिस्पर्धा है, जिसमें एक गुट नगर विधायक रंजन कुमार से जुड़ा है। मतदान के दिन पार्षदों की संख्या घटने की संभावना है, क्योंकि कुछ पार्षद अनुपस्थित रह सकते हैं।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर सरकार की नई कैबिनेट यानी सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग) की सात सीटों के चुनाव की घड़ी नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। फिलहाल दो गुट आमने-सामने हैं। इनमें एक गुट से पार्षद अजय ओझा, केपी पप्पू, सुरभि शिखा, सनत कुमार, सीमा झा, आरती राज और मो. अंजार प्रत्याशी होंगे। इनमें केपी पप्पू और सुरभि शिखा वर्तमान स्टैंडिंग के सदस्य हैं।
चुनाव में गुटों की स्थिति
वार्ड 27 के पार्षद अजय ओझा के मुताबिक सामाजिक समीकरण व अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नाम तय किए गए हैं। परदे के पीछे यह गुट नगर विधायक रंजन कुमार से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि, बुधवार को नगर विधायक ने किसी गुट को समर्थन से इनकार करते हुए कहा कि राजनीति के बदले शहर के विकास को रफ्तार व धार देना है। इधर, दूसरे गुट से पार्षद राजीव पंकू, अर्चना पंडित, अभिमन्यु चौहान व अन्य नाम रेस में हैं। इस खेमे को पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी समर्थित माना जाता है। दोनों गुटों से इतर मो. जफीर फरियादी व कुछ अन्य पार्षद भी मुकाबले में उतरने की तैयारी में हैं। मेयर चुनावी रेस से बाहर हैं।
मतदान की स्थिति
मतदान के दिन घट सकती है पार्षदों की संख्या
निगम के 49 पार्षदों में तीन पद खाली हैं। इनमें वार्ड संख्या 20 के पार्षद संजय केजरीवाल इस्तीफा दे चुके हैं। पार्षद उमाशंकर पासवान (वार्ड संख्या 25) और रौशन खातून (वार्ड संख्या 8) के असामयिक निधन के बाद दो पद खाली हैं। यानी वर्तमान में कुल पार्षदों की संख्या 46 है। इनमें से कुछ पार्षदों के शहर के बाहर होने और मतदान के दिन अनुपस्थित रहने की चर्चा से भी सियासत गरम है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


