कांटी समेत पांच नगर निकायों में स्टैंडिंग का चुनाव आज

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में पांच नगर निकायों के स्टैंडिंग का चुनाव 29 मई को होगा। इसमें कांटी, मोतीपुर, साहेबगंज, तुर्की और मुरौल शामिल हैं। निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जिले में कुल 11 नगर निकाय हैं, जिनमें से 6 निकायों का चुनाव 30 मई को होगा।

कांटी समेत पांच नगर निकायों में स्टैंडिंग का चुनाव आज

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जिले के पांच नगर निकायों के स्टैंडिंग का चुनाव 29 मई को होगा। इनमें कांटी, मोतीपुर व साहेबगंज नगर परिषद के अलावा तुर्की व मुरौल नगर पंचायत शामिल हैं। संबंधित निकायों में स्टैंडिंग की तीन-तीन सीटें हैं। स्थानीय प्रखंड सभागार में निर्वाचन होगा। निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी और बिना विराम के पूरी की जाएगी।इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारियों व प्रेक्षक की तैनाती की जा चुकी है। जिले में कुल 11 नगर निकाय हैं। मुजफ्फरपुर समेत छह निकायों के स्टैंडिंग का चुनाव शनिवार यानी 30 मई को होगा।

इनमें मुजफ्फरपुर नगर निगम के अलावा सकरा, माधोपुर सुस्ता, बरूराज, मीनापुर और सरैया नगर पंचायत शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।