नगर निगम बोर्ड की बैठक अब 20 को होगी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर नगर निगम की बैठक 16 जून को स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 20 जून को नगर भवन में होगी। मेयर निर्मला देवी के निर्णय के अनुसार, आगामी मंगलवार को वार्ड स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन होगा, जिससे बैठक स्थगित की गई है।

नगर निगम बोर्ड की बैठक अब 20 को होगी

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता निगम बोर्ड की 16 जून को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 20 जून को नगर भवन में होगी। मेयर निर्मला देवी के निर्णय के आलोक में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने पार्षदों को इसकी जानकारी दी है। बैठक स्थगित होने के पीछे अगले मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को कारण बताया जा रहा है। शिविर में स्थानीय वार्ड पार्षद व निवासियों के साथ निगम के अधिकारी भी शामिल होते हैं। नगर विकास विभाग की गाइडलाइन के तहत हर माह के पहले व तीसरे मंगलवार को शिविर का आयोजन होना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।