मोबाइल छिनतई के आरोपित को जेल
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में मोबाइल छिनतई के मामले में शातिर मो. आशिफ को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आशिफ बारमतपुर गांव का निवासी है और मंगलवार रात सदर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोबाइल छिनतई के मामले में गिरफ्तार शातिर मो. आशिफ से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह कांटी थाना क्षेत्र के बारमतपुर गांव का रहने वाला है। मंगलवार रात सदर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई करते उसे रंगेहाथों पकड़ा गया था। पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले किया था। मामले में एक पीड़ित ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि आरोपित का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


