दोनों अनुमंडलों में एसडीआरएफ के गठन का सदन में मुद्दा उठा

Feb 27, 2026 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के विधायक अजीत कुमार ने विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। उन्होंने एनएच पर फ्लाईओवर, फुट ओवरब्रिज, और सुरक्षा उपायों की मांग की। जंगली जानवरों के नुकसान की भरपाई और लंबित परियोजनाओं के शीघ्र निपटारे की भी मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

दोनों अनुमंडलों में एसडीआरएफ के गठन का सदन में मुद्दा उठा

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विधानसभा में कांटी विधायक अजीत कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी अनुमंडल में एसडीआरएफ के गठन के अलावा सदातपुर के पास एनएच स्थित संगम घाट पर फ्लाईओवर के अलावा छपरा हाईस्कूल के पास फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की। विधायक ने कहा कि एनएच 22 और 27 के पास किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं है, जिस कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। छपरा हाईस्कूल के पास फुट ओवरब्रिज नहीं होने से बच्चे एनएच पार कर आते-जाते हैं। उन्होंने शून्य काल के दौरान जंगली जानवरों द्वारा रबी फसल के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने, रौतनिया कचरा डंपिंग यार्ड में जमा कचरा को प्रोसेसिंग करने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा निकाली गई निविदा का निबटारा जल्द कराने की मांग की।

साथ ही एनटीपीसी प्लांट के पास लंबे समय से लंबित आरओबी को भी पूरा कराने पर बल दिया। इसके अलावा क्षेत्र की तीन लंबी सड़कों को भी जल्द बनवाने की मांग की। इस पर विस अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सरकार को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।