Muzaffarpur News: कांटी विधायक ने अधिकारियों संग किया जर्जर सड़क का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कांटी विधायक अजीत कुमार ने जर्जर सड़क और जलजमाव समस्याओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और विधायक ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस निरीक्षण में कई अधिकारी शामिल थे।

Muzaffarpur News: कांटी विधायक ने अधिकारियों संग किया जर्जर सड़क का निरीक्षण

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांटी विधायक इं. अजीत कुमार ने चांदनी चौक धर्मकांटा से बझिला मोड़ होते हुए महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज के रास्ते हीरानगर एवं गरम चौक तक जाने वाली जर्जर सड़क का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ ग्रामीण कार्य विभाग और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने सड़क के अलावा विभिन्न स्थानों पर जलजमाव की समस्या का भी जायजा लिया। इस दौरान विधायक और अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों से भी बात कर समस्या को जाना。

जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क जर्जर रहने के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में जलजमाव से स्थिति और गंभीर हो जाती है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसपर विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को सड़क का शीघ्र तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। सड़क की मरम्मत में अनावश्यक देरी नहीं होने का निर्देश दिया।

विधायक का आश्वासन

विधायक ने बताया कि मामले को वे बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति और जिला बीस सूत्री की बैठक में भी प्रमुखता से उठा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मरम्मत कार्य की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार, नगर निगम के उपनगर आयुक्त अमित कुमार व दोनों विभागों के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

FAQs

✦कांटी विधायक अजीत कुमार ने किस सड़क का निरीक्षण किया?−
उन्होंने चांदनी चौक धर्मकांटा से बझिला मोड़ होते हुए महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज के रास्ते हीरानगर एवं गरम चौक तक जाने वाली जर्जर सड़क का निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: कांटी विधायक ने अधिकारियों संग किया जर्जर सड़क का निरीक्षण