रौतनिया डंपिंग सेंटर के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी

Nitish Soni हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी ने रौतनिया कचरा डंपिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कचरे के वजन का धर्म कांटा खराब पाया गया और केमिकल की कमी थी। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए और अविलंब व्यवस्थाएं सुधारने को कहा। हाजिरी में भी अनियमितता पाई गई।

रौतनिया डंपिंग सेंटर के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मेयर निर्मला देवी ने गुरुवार की शाम रौतनिया कचरा डंपिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कचरा का वजन करने वाले धर्म कांटा खराब और कंप्यूटर सिस्टम फेल मिला। इसके अलावा छिड़काव के लिए केमिकल का अभाव और हाजिरी रजिस्टर में भी खामी मिली। मौके पर केवल एक सुरक्षा गार्ड उपस्थित था।इसपर मेयर ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए। सिटी मैनेजर आलोक कुमार को कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही सभी बिंदुओं पर अपडेट रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। हाजिरी की जांच में पाया कि कई कर्मी सेंटर में ड्यूटी पर मनमाने तरीके से आ-जा रहे हैं।

संबंधित रजिस्टर में आगमन व प्रस्थान की टाइमिंग दर्ज करने में लापरवाही पर मेयर ने नाराजगी जताई। साथ ही अविलंब व्यवस्था को दुरुस्त करने की हिदायत दी।मेयर ने बताया कि रौतनिया डंपिग सेंटर में कई स्तरों पर गड़बड़ी मिली। हाजिरी जांच में पता चला कि कई कर्मी मनमाने तरीके से आ-जा रहे हैं। इससे कार्य व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Nitish Soni

लेखक के बारे में

Nitish Soni

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।