पत्नी व ससुर पर लगाया हमला करने का आरोप
Sonu Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज आनंदपुरी निवासी विकास कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटना सात अप्रैल की दोपहर पौने चार बजे कचहरी परिसर में हुई।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज आनंदपुरी निवासी विकास कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटना सात अप्रैल की दोपहर पौने चार बजे कचहरी परिसर में हुई। मामले में पीड़ित ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पत्नी और ससुर समेत अन्य को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से पत्थर से हमला किया। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
लेखक के बारे में
Sonu Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


