पवन एक्सप्रेस के पार्सल वैन से मुंबई भेजी गई शाही लीची

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर की शाही लीची अब ट्रेन से सीधे मुंबई के बाजारों तक पहुंचेगी। समस्तीपुर मंडल ने पवन एक्सप्रेस में 24 टन क्षमता का पार्सल वैन जोड़ा है। पहले दिन 10 टन लीची भेजी गई। यह खेप 21 मई को मुंबई के कुर्ला फल मंडी में पहुंचेगी।

पवन एक्सप्रेस के पार्सल वैन से मुंबई भेजी गई शाही लीची

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर की शाही लीची अब ट्रेन से सीधे मुंबई के बाजारों तक पहुंचेगी। इसके लिए समस्तीपुर मंडल ने जयनगर-एलटीटी 11062 पवन एक्सप्रेस में 24 टन क्षमता का पार्सल वैन जोड़ दिया है। हालांकि, पहले दिन मंगलवार को 24 टन क्षमता की पार्सल वैन से महज 10 टन लीची भेजी गई। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लीची किसानों और व्यापारियों ने लीची की बुकिंग कराई थी। लीची की यह खेप 21 मई की सुबह मुंबई के कुर्ला फल मंडी में उपलब्ध होगी।इसके अलावा मंगलवार को विभिन्न ट्रेनों के लीज से दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद के लिए लीची भेजी गई। मालूम हो कि, बीते तीन मई से लीची की खेप दूसरे राज्यों को भेजी जा रही है।

अब तक लीज से 14 क्विंटल के अधिक लीची भेजी जा चुकी है। कांटी, मुशहरी, बोचहां, मीनापुर के लीची किसान व व्यापारी लीची की खेप भेज रहे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।