मौसम : दो दिनों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में अगले दो दिनों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून का प्रभाव बढ़ रहा है जिससे चक्रवातीय परिसंचरण की गति तेज हो रही है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट और उमस बनी रहेगी।

मौसम : दो दिनों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। बताया गया है कि दक्षिण पश्चिम के साथ ही दक्षिण पूर्वी मानूसन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तेजी से अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी में बार-बार चक्रवातीय परिसंचरण की गति तेज होती जा रही है। इसका प्रभाव जिले के मौसम भी पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस औश्र न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया।पूर्वानुमान

के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक गिरने की संभावना है। इसके साथ ही हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से उमस वाली गर्मी की अधिकता बनी रहने की आशंका है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि दोनों मानसून के एक साथ सक्रिय होने के कारण कभी बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवातीय परिसंचरण तो कभी अरब सागर में बननेवाले निम्न दबाव के प्रभाव से जिले में आंधी और गरज के बीच बारिश का वातावरण बन रहा है।

Ajay Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Ajay Kumar Pandey
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।