Muzaffarpur News: नरेंद्र सिंह, भूषण झा और बंशीधर ब्रजवासी ने किया नामांकन
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में विधान परिषद चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन तीन प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इनमें एनडीए उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह, निर्दलीय भूषण कुमार झा और निवर्तमान विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी शामिल हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच समर्थकों की भीड़ ने सड़कें जाम कर दीं।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। विधान परिषद चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन तीन प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वालों में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन के एनडीए उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह और निर्दलीय भूषण कुमार झा शामिल हैं। इसके अलावा तिरहुत स्नातक निर्वाचन के लिए निवर्तमान विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने भी अपना पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के बारे में
नामांकन को लेकर आयुक्त कार्यालय के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई थी। कड़ी सुरक्षा और पुलिस तैनाती के बावजूद समर्थकों की भीड़ से पूरे कंपनीबाग इलाके में जाम की स्थिति बनी रही। सुबह 11 बजे ही डीएम आवास के सामने से लेकर कंपनीबाग तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभा में भी भाड़ी भीड़ जुटी, जिस कारण सरकारी बस स्टैंड से डीएम आवास तक घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
नाजिर रसीद की जानकारी
चुनाव के लिए 28 नाजिर रसीद कटे
तिरहुत स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए नामांकन फीस जमा कर रसीद कटाने वालों की संख्या गुरुवार को 28 हो गई है। अब तक जिन्होंने नाजिर रसीद कटाई है, उनमें संजय कुमार सिंह, नरेंद्र प्रसाद सिंह, बंशीधर ब्रजवासी, श्यामनंदन कुमार यादव, विमोहन कुमार, भूषण कुमार झा, प्रेम कुमार, विनोद कुमार शर्मा, अभिषेक झा, कृष्णनंदन त्रिवेदी, अभयनाथ सिंह, कुमारी रुपम, रविकृष्ण रश्मि, राजेश राठौड़, प्रणय कुमार, राहुल कुमार, बासकीत कुमार शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, शिवेश कुणाल सिंह, पूर्णिमा मिश्रा, पलटु राम, सादात खैयाम, राजीव कुमार, रश्मि विनायक गौतम, राकेश कुमार सिंह, राजा केशरी, रामप्रवेश कुमार व अमित कुमार के नाम शामिल हैं।

