पैनल अधिवक्ता के लिए 23 से 25 तक चलेगा इंटरव्यू
Oct 20, 2024 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पैनल वकीलों के चयन के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित की है। साक्षात्कार 23 और 24 अक्टूबर को 30-30 वकीलों का और 25 अक्टूबर को 27 अधिवक्ताओं का होगा। प्राधिकार ने...

मुजफ्फरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार में पैनल वकीलों के चयन के लिए आवेदक अधिवक्ताओं के इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी गई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-प्राधिकार के अध्यक्ष ने पैनल वकीलों के साक्षात्कार का कार्यक्रम तय किया है। इसके तहत 23 व 24 अक्टूबर को 30-30 वकीलों का इंटरव्यू लिया जाएगा। जबकि 25 अक्टूबर को 27 अधिवक्ताओं का इंटरव्यू होगा। पहले दिन से सीरियल रोल नंबर के आधार पर साक्षात्कार होगा। प्राधिकार ने बार एसोसिएशन और एडवोकेट एसोसिएशन को भी अपने स्तर से सभी वकीलों को सूचित करने के लिए कहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


