Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Leads with 71 81 Voter Turnout Other Districts Fall Short
पांच जिलों में से कोई भी नहीं तोड़ पाया मुजफ्फरपुर का वोटिंग रिकॉर्ड

पांच जिलों में से कोई भी नहीं तोड़ पाया मुजफ्फरपुर का वोटिंग रिकॉर्ड

संक्षेप: मुजफ्फरपुर जिले ने पहले चरण में 71.81% वोटिंग के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दूसरे चरण में पूर्वी चंपारण ने 71.13% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्य जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी ने 70% का आंकड़ा भी नहीं छुआ। मीनापुर, बोचहां, कुढ़नी और सकरा ने उच्चतम वोट प्रतिशत दर्ज किए।

Tue, 11 Nov 2025 08:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

-मीनापुर में 77.54%, बोचहां में 76.35%, कुढ़नी में 75.63%, सकरा में 75.35% के जादुई आंकड़े को छू भी नहीं पाया कोई जिला -दूसरे चरण में पांच जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण व मधुबनी में वोट प्रतिशत से तुलना मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता : प्रथम चरण में 121 सीटों पर 71.81% वोटों के साथ अव्वल रहा मुजफ्फरपुर जिले का रिकार्ड दूसरे चरण में पांच जिले भी मिलकर तोड़ न सके हैं। सिर्फ एक जिला पूर्वी चंपारण मुजफ्फरपुर के जादुई वोट प्रतिशत के आंकड़े के आसपास तक पहुंच सका है फिर भी वह 0.68 प्रतिशत वोटों के अंतर से पिछ़ड़ गया। दूसरे चरण में वोटिंग के मामले में पूर्वी चंपारण 71.13% वोटों के साथ पहले नंबर पर, दूसरे नंबर पर पश्चिम चंपारण में 70.79%, शिवहर में 68.67%, सीतामढ़ी में 66.82%, तथा मधुबनी 63.25% वोटों के साथ सबसे आखिरी पायदान पर रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चुनाव आयोग के लेटेस्ट अपडेट रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले में नौ सीटों में चनपटिया में सर्वाधिक 74.18%, नौतन में 72.31%, बगहा में 70.74%, लौरिया में 72.42%, सिकटा में 72.89%, वाल्मीकिनगर में 70.38% वोट पड़े हैं। इस प्रकार, देखें तो इस जिले की छह विधानसभा सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं। पूर्वी चम्पारण जिले में 12 सीटों में कल्याणपुर में 71.95%, ढाका में 72.83%, नरकटिया में 73.97%, पिपरा में 72.53%, मोतिहारी में 71.69%, रक्सौल में 74.05%, हरसिद्ध में 73.64% यानी सात सीटों पर 70 के पार वोट प्रतिशत रहे। दूसरी ओर, मधुबनी की 10 सीटों में से कोई भी 70% के आंकड़े को पार नहीं कर सका। यहां लौकहां में 67.83% सर्वाधिक वोट प्रतिशत रहा। पूरा जिला 63.24% पर सिमट कर रह गया। शिवहर जिले में शिवहर ही एकमात्र सीट है। उसपर कुल 68.67% वोटिंग हुई। सीतामढ़ी में 8 विधानसभा सीटों में से किसी पर वोट प्रतिशत का आंकड़ा 70% को छू भी नहीं पाया। बहरहाल, मीनापुर में 77.54%, बोचहां में 76.35%, कुढ़नी में 75.63%, सकरा में 75.35% के आंकड़े को पश्चिम चंपारण नहीं छू पाया है। इस प्रकार, ये पांचों सीटें वोटिंग के मामले में पश्चिम चंपारण में भारी पड़ा है। वहीं पूर्वी चंपारण जिला मुजफ्फरपुर के गायघाट 69.29%, औराई 66.58%, मुजफ्फरपुर 59.17% से सिर्फ आगे निकल सका है। मधुबनी जिले के खजौली में 68.70% वोटिंग मुजफ्फरपुर के औराई व मुजफ्फरपुर सीट से थोड़ी आगे निकल पाई है। मुजफ्फरपुर में मतदान की विधानसभावार ताजा स्थिति विधानसभा मतदान प्रतिशत मीनापुर 77.54% बोचहां 76.35% कुढ़नी 75.63% सकरा 75.35% बरूराज 73.72% पारू 72.78% कांटी 72.70% साहेबगंज 72.67% गायघाट 69.29% औराई 66.58% मुजफ्फरपुर 59.17% कुल 71.81%