Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Launches Triple R Campaign for Clean Diwali and Environmental Protection
निगम का बड़ा कदम; दीपावली पर लॉन्च हुआ ‘Reduce, Reuse, Recycle’ अभियान

निगम का बड़ा कदम; दीपावली पर लॉन्च हुआ ‘Reduce, Reuse, Recycle’ अभियान

संक्षेप: मुजफ्फरपुर में दीपावली के अवसर पर निगम ने ट्रिपल आर (रिड्यूस, रिसाइकिल, रीयूज) अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें विशेष वाहन बेकार सामान एकत्र करेंगे। इन सामानों को दुरुस्त कर…

Fri, 17 Oct 2025 10:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और दोबारा उपयोग की भावना को बढ़ावा देने के मकसद से दीपावली के मौके पर निगम ने गुरुवार को ट्रिपल आर (रिड्यूस, रिसाइकिल व रीयूज) अभियान की शुरुआत की। कंपनीबाग स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल व कमांड सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने ‘स्वच्छ दीपावली, हम सबकी जिम्मेदारी' स्लोगन के साथ हरी झंडी दिखा कर दो विशेष वाहनों को रवाना किया।

मुहिम के तहत अगले 10 दिन तक विशेष वाहन रोज दो-दो अंचलों में वार्ड स्तर पर जाकर घरों से दोबारा इस्तेमाल होने वाले बेकार या अनुपयोगी सामान पुराने कपड़े, पर्दा, कंबल, बैग, बर्तन, खिलौने, फ्रेम, इलेक्ट्रॉनिक सामान, किताबें आदि जमा करेंगे। कलेक्ट करने के बाद इन सामानों को दुरुस्त कर जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा जाएगा। दरअसल, दीपोत्सव के पहले घरों में होने वाली सफाई में बेकार या अनुपयोगी समान को कचरा के रूप में फेंक दिया जाता है। ऐसे में दोबारा इस्तेमाल वाले सामानों को संग्रह कर दूसरे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकेगी।

हेल्पलाइन (नंबर-155304) और व्हाट्सएप (नंबर-8527639904) के जरिये भी जानकारी देने पर विशेष वाहन संबंधित घर पर पहुंच जाएंगे। नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कहां कि दीपावली की सच्ची रोशनी तभी होगी, जब हम शहर को स्वच्छ बनाने के साथ जरूरतमंदों के जीवन में भी उजाला भरें। शहरवासियों से अनुरोध है कि इन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता व सद्भावना के साथ दीपोत्सव मनाएं।