कपरपुरा स्टेशन के एफओबी पर चढ़ाया गया गर्डर

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के कपरपुरा स्टेशन पर एफओबी के गर्डर की लॉन्चिंग मंगलवार को की गई। रेलवे ने इस दौरान परिचालन बंद रखा, लेकिन ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ा। पिछले सप्ताह एक गर्डर की लॉन्चिंग हुई थी और अब दूसरे की हुई है। एफओबी का निर्माण यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

कपरपुरा स्टेशन के एफओबी पर चढ़ाया गया गर्डर

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर-कांटी रेलखंड के कपरपुरा स्टेशन पर निर्माणाधीन एफओबी के गर्डर की मंगलवार को लॉन्चिंग की गई। इसको लेकर रेलवे ने सुबह 11.40 बजे से 2.40 बजे तक परिचालन बंद रखा। हालांकि, इससे ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। मिथिला एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनों को कॉशन में कपरपुरा स्टेशन से गुजारा गया। मालूम हो कि पिछले सप्ताह एफओबी के एक गर्डर की लॉन्चिंग हुई थी। मंगलवार को दूसरे गर्डर की लॉन्चिंग की गई। अब एफओबी के फर्श की ढलाई और सीढ़ी का निर्माण शेष है। दरअसल, पांच साल पहले रेलवे ने मुजफ्फरपुर-सुगौली रेल लाइन दोहरीकरण को लेकर यात्री सुरक्षा व संरक्षा को देखते हुए एफओबी निर्माण का निर्णय लिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।