पाइपलाइन से पानी की चोरी के खिलाफ चलेगा अभियान

Feb 11, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में नल-जल पाइपलाइन से पानी की चोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतों में जलापूर्ति, जलजमाव और सड़क से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

पाइपलाइन से पानी की चोरी के खिलाफ चलेगा अभियान

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नल-जल की पाइपलाइन से मोटर लगाकर पानी की चोरी के खिलाफ अभियान चलेगा। रामदयालु में मंगलवार को ‘निगम सरकार, आपके द्वार’ के दौरान शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने अभियान चलाकर जांच करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। जांच में पकड़े गए दोषियों पर जुर्माना व अन्य उचित कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की ओर से शहर के अंचल संख्या 10 के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें सर्वाधिक शिकायतें जलापूर्ति, जलजमाव, सड़क व नाले से संबंधित आईं। हालांकि, पहले दिन दर्जनभर लोग ही पहुंचे। करीब एक घंटे तक लोगों ने अपनी बात रखी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वार्ड 31 के जीवेश कुमार ने माई स्थान के पास गैस पाइपलाइन लगाने के दौरान पांच एचपी का सबमर्सिबल तोड़े जाने से पासवान टोला, गुप्ता कॉलोनी, प्रजापति गली व अन्य जगहों पर पांच महीने से जलापूर्ति ठप होने की शिकायत की। इसको लेकर इंडियन ऑयल के अधिकारियों से बात होगी। वहां नया पंप लगेगा। समाधान किया जाएगा। अगले 13 फरवरी को बैठक हो सकती है। नाले का काम अधूरा छोड़ा, ठेकेदार होगा डिबार वार्ड 31 की पार्षद रूपम कुमारी ने निगम की दो साल पुरानी 1.06 करोड़ की योजना के तहत अघोरिया बाजार चौक से आरडीएस कॉलेज तक नाला निर्माण का काम अधूरा रहने की जानकारी दी। मुक्तिनाथ मंदिर के बाद ठेकेदार ने काम छोड़ दिया। अधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद नगर आयुक्त ने ठेकेदार को डिबार करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।