Muzaffarpur News: मुशहरी सीओ व आरओ की जमानत अर्जी दाखिल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में जेल में बंद निलंबित मुशहरी अंचलाधिकारी महेंद्र शुक्ला और राजस्व अधिकारी करुण कुमार ने विशेष एमपी-एमएलए अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की है। अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। दोनों को अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन के फर्जी केवाला के आधार पर दाखिल-खारिज कराने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मामले में विधायक अमित कुमार रानू समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

Muzaffarpur News: मुशहरी सीओ व आरओ की जमानत अर्जी दाखिल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जेल में बंद मुशहरी के निलंबित सीओ महेंद्र शुक्ला व आरओ करुण कुमार की ओर से सोमवार को विशेष कोर्ट एमपी एमएलए मामले में जमानत अर्जी दाखिल की गईहै। इसपर मंगलवार को विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी। अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन के फर्जी केवाला के आधार पर दाखिल-खारिज करने के आरोप में शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार किया था। उसी दिन दोनों को विशेष कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मालूम हो कि सहबाजपुर गांव के विजय कुमार ने बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू, सीओ महेंद्र शुक्ला,आरओ करुण कुमार, राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार व अनुज कुमार सहित सात के विरुद्ध 29 अगस्त को अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मुशहरी सीओ व आरओ की जमानत अर्जी दाखिल