पुरुष वर्ग 4 अंकों और महिला वर्ग 2 अंकों से कबड्डी चैंपियन

Feb 23, 2026 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में लंगट सिंह महाविद्यालय के कबड्डी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग ग्रुप (ए) विजेता बना जबकि महिला वर्ग में ग्रुप (ए) ने भी जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में 35 पुरुष और 16 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राय ने किया।

पुरुष वर्ग 4 अंकों और महिला वर्ग 2 अंकों से कबड्डी चैंपियन

मुजफ्फरपुर, वसं। लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कबड्डी मैदान में सोमवार को आयोजित महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग ग्रुप (ए) चार अंकों से विजेता रहा। जबकि ग्रुप (बी) दो अंकों से उपविजेता बना। महिला वर्ग का ग्रुप (ए) दो अंकों के साथ विजेता और ग्रुप (बी) उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में 35 एवं महिला वर्ग में 16 छात्राओं ने भगीदारी की। पुरुष वर्ग में पंजीकृत खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में तथा महिला वर्ग को दो ग्रुप में विभाजित कर लीग मैच कराया गया। मैच का संचालन मुख्य निर्णायक अंकित कुमार एवं सहायक निर्णायक विवेक कुमार ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राय ने किया।

मौके पर प्रो. एसआर चतुर्वेदी, प्रो. शैलेन्द्र सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश अनुपम, क्रीड़ा निदेशक महेंद्र प्रसाद एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रतियोगिता की आखिरी कड़ी में 28 फरवरी को महिला एवं पुरुष वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें विचार देती है, जबकि तो खेल उन विचारों को धरातल पर उतारने का साहस और अनुशासन प्रदान करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।