Muzaffarpur News: मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर पटना में धरना देंगे न्यायमित्र

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ग्राम कचहरी के न्यायमित्रों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर 5 से 7 अक्टूबर तक पटना में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया। 2007 से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन पंचायती राज विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। न्यायमित्र संघ की बैठक में कई सदस्य शामिल रहे।

Muzaffarpur News: मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर पटना में धरना देंगे न्यायमित्र

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ग्राम कचहरी के न्यायमित्र मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर पटना में पांच से सात अक्टूबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसको लेकर सोमवार को कचहरी परिसर स्थित वकालतखाना में ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता सुनील ओझा ने की। बैठक में कहा गया कि वर्ष 2007 से ग्राम कचहरी में कार्यरत न्यायमित्र पिछले 11 वर्षों से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे हैं, लेकिन पंचायती राज विभाग ने अब तक इसपर ध्यान नहीं दिया है। बैठक में रमाशंकर राय, स्वाति कुमारी, आशुतोष चंदन, पूनम कुमारी, सरिता ओझा, प्रियंका शाही, नयनतारा, पंकज कुमार, अनामिका कुमारी सहित अन्य न्यायमित्र शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर पटना में धरना देंगे न्यायमित्र