15 से 17 मई तक रात में बंद रहेगा प्लेटफॉर्म एक
मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 को 15 से 17 मई तक रात 10.30 बजे से 3.30 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान कोई ट्रेन प्लेटफॉर्म-1 पर नहीं रुकेगी। प्लेटफॉर्म-1 पर आने-जाने वाली ट्रेनों को अन्य प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाएगा। यात्रियों से समय से स्टेशन पहुंचने की अपील की गई है।

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रीगण ध्यान दें। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 को 15 मई से 17 मई तक रात 10.30 बजे से तड़के 3.30 बजे तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म-1 से किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने जानकारी दी है कि कंबाइंड बिल्डिंग टर्मिनल को जोड़ने वाले एफओबी की गर्डर लॉन्चिंग की जाएगी। इसी कारण तीन रातों तक प्लेटफॉर्म-1 पर ट्रेनों का ठहराव और आवागमन बंद रहेगा, जबकि दिन में प्लेटफॉर्म-1 सामान्य रूप से चालू रहेगा। ये रोक सिर्फ रात 10.30 बजे से सुबह 3.30 बजे तक ही है।
बताया जाता है कि इस दौरान रात 10.30 से 3.30 बजे के बीच प्लेटफॉर्म-1 पर आने-जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 2, 3, 4 या 5 पर शिफ्ट किया जाएगा। इस अवधि में यात्रियों को अनाउंसमेंट सुनकर ही संबंधित प्लेटफॉर्म पर जाने की अपील की गई है। स्टेशन प्रबंधक ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि 15, 16 और 17 मई की रात यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें। प्लेटफॉर्म बदलने की जानकारी अनाउंसमेंट और पूछताछ काउंटर से लेते रहें। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए कर्मी मदद करेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


