Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Junction Passenger Injured Crossing Tracks Due to Only One Foot Overbridge
रेलवे लाइन क्रॉस कर प्लेटफार्म बदल रहा यात्री गिरा, हुआ चोटिल

रेलवे लाइन क्रॉस कर प्लेटफार्म बदल रहा यात्री गिरा, हुआ चोटिल

संक्षेप: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों को हर दिन जोखिम उठाना पड़ रहा है। एक यात्री रेलवे लाइन पार करते समय गिर गया और जख्मी हो गया। राहत की बात यह है कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आई थी। एफओबी की कमी के कारण यात्री मजबूर होकर ट्रैक पार कर रहे हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Sun, 16 Nov 2025 01:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एक मात्र एफओबी होने से यात्रियों को हर दिन जोखिम उठाना पड़ रहा है। शनिवार को रेलवे लाइन क्रॉस कर प्लेटफार्म संख्या दो-तीन से चार पर जाने के क्रम में एक यात्री सामान के साथ ट्रैक पर गिर कर जख्मी हो गया। राहत की बात है कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, वरना अनहोनी हो सकती थी। रेलयात्री के गिरने की जानकारी सीटीआई मुजफ्फरपुर स्टैटिक ने सीनियर डीएमओ डॉ. शालीग्राम चौधरी को दी। फिर रेलवे के डॉक्टर ने जख्मी यात्री सीतामढ़ी के बोखरा निवासी मो. सैफुल इस्लाम (27) का इलाज किया। सैफुल तीन परिजनों के साथ दिल्ली जाने के लिए जंक्शन पर आया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसने बताया कि उसे ट्रेन संख्या 05219 से दिल्ली जाना था। उनके पास सामान था। वह पार्किंग के बगल वाले एफओबी से चढ़कर तीन नंबर प्लेटफार्म पर उतरा। उसे पता नहीं था कि यह एफओबी तीन नंबर तक ही है। पश्चिमी छोर वाला एफओबी काफी दूर था। जाना चार नंबर पर था। मजबूर होकर रेलवे लाइन पार करने लगा। सामान के कारण असंतुलित होकर गिर गया। नौ महीने से बंद है एक एफओबी : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर निर्माण कार्य को लेकर नौ महीने से पुराने आरपीएफ पोस्ट के पास वाले एफओबी को बंद कर रखा है। सभी प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए सिर्फ एक ही पश्चिम छोर वाला एफओबी बचा है। उस पर लोड भी अधिक है। पूरबी छोर वाले यात्री उसके इस्तेमाल से बचते हैं। मजबूरन रेलवे लाइन पार करते हैं। इस दौरान अक्सर यात्री ट्रैक पर गिरकर चोटिल होते हैं।