Muzaffarpur News: पार्किंग को लेकर संवेदक व रेलकर्मियों की हुई बैठक
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पार्किंग व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। एरिया मैनेजर रविशंकर महतो की अगुवाई में रेलवे और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने चर्चा की। सीटीबी के संचालन के बाद वाहनों की संख्या में कमी आई है, जिससे आम लोग भी रेलकर्मियों के लिए निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने लगे हैं।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर पार्किंग व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जंक्शन पर बैठक हुई। इसमें एरिया मैनेजर रविशंकर महतो के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारी, ट्रेन मैनेजर व लोको पायलट के साथ वाणिज्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। साथ ही जंक्शन की पार्किंग व्यवस्था की देखरेख कर रही एजेंसी के भी लोग शामिल हुए।संवेदक ने रेलवे से कहा कि जब से सीटीबी का संचालन शुरू हुआ, उनके यहां वाहनों का फुटफॉल घट गया है। औसतन एक सौ से अधिक वाहनों की संख्या घटी है। संवेदक ने बताया कि सीटीबी में रेलकर्मी अपने वाहनों की पार्किंग करते हैं। यह देख जंक्शन आने वाले बड़ी संख्या में लोग भी अपनी बाइक वहीं खड़ी कर दे रहे हैं।
जबकि रेलकर्मियों के लिए पार्किंग एरिया में ही पार्किंग की व्यवस्था अलग जगह पर है। उन्हें मासिक पास दिया जाता है। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है, जिससे आम आदमी भी वाहन सीटीबी में लगाकर चले जा रहे हैं। इसपर रेलवे की ओर से वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


