Muzaffarpur News: जंक्शन के पुराने एफओबी की सीढ़ी टूटेगी, पहले दिन हटाया मलबा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन के पुराने फुट ओवरब्रिज को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पहले दिन, सीढ़ी का मलबा हटाया गया। इस कदम का उद्देश्य प्लेटफॉर्म की चौड़ाई बढ़ाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नए 32 मीटर चौड़े कॉनकोर्स का निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्रियों के आवागमन में सुधार होगा।

Muzaffarpur News: जंक्शन के पुराने एफओबी की सीढ़ी टूटेगी, पहले दिन हटाया मलबा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन के पुराने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत एफओबी की सीढ़ी को तोड़कर हटाया जाएगा। पहले दिन मंगलवार को सीढ़ी के आसपास का मलबा हटाया गया। रात साढ़े 11 बजे से सुबह साढ़े तीन बजे तक रेलवे की निगरानी में काम चला। आरएलडीए के आग्रह पर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सीढ़ी हटाने का निर्णय लिया गया है।पुराने आरपीएफ कार्यालय के पास एफओबी की सीढ़ी होने से प्लेटफॉर्म की चौड़ाई कम हो रही है। ट्रेनों के आने और यात्रियों की भीड़ बढ़ने के दौरान यहां आवागमन में परेशानी के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है।

इसी को देखते हुए पूमरे के जीएम डिम्पी गर्ग ने निरीक्षण के दौरान सीढ़ी हटाने का निर्देश दिया था।आरएलडीए की ओर से पहले भी कई बार ब्लॉक लेकर पुराने एफओबी के दक्षिणी हिस्से को तोड़कर हटाया गया है। अब शेष हिस्से को हटाने की तैयारी है। जंक्शन के विश्वस्तरीय पुनर्विकास के तहत पुराने एफओबी की जगह 32 मीटर चौड़े कॉनकोर्स का निर्माण होना है। इसके निर्माण से स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही के लिए अधिक जगह मिलेगी और अलग-अलग प्लेटफॉर्म से आने-जाने की व्यवस्था बेहतर होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: जंक्शन के पुराने एफओबी की सीढ़ी टूटेगी, पहले दिन हटाया मलबा