स्टेशन पर फूड प्लाजा में पांच किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल
मुजफ्फरपुर जंक्शन के फूड प्लाजा में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है, जो नियमों का उल्लंघन है। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस फूड प्लाजा में गैस संकट के कारण संचालन में देरी हुई। समस्तीपुर मंडल ने इसकी जांच करने का आश्वासन दिया है।

मुजफ्फपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर संचालित फूड प्लाजा में रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। फूड प्लाजा की ओर से नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसपर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। फूड प्लाजा आईआरसीटीसी की ओर से संचालित होता है। इधर, समस्तीपुर मंडल की ओर से आधिकारिक रूप से कहा गया है कि हमलोग इसकी मानक के अनुसार जांच कराएंगे। इस समस्या से आईआरसीटीसी को भी अवगत कराएंगे। फूड प्लाजा के लिए क्या मानक तय है, उसकी जांच की जाएगी।मालूम हो कि फूड प्लाजा और स्टैटिक यूनिट पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करना है।
लेकिन, मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित फूड प्लाजा में पांच किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल हो रहा है। रसोई गैस संकट की वजह से गुरुवार को फूड प्लाजा का संचालन विलंब से शुरू हुआ। इस संबंध में जानकारी लेने पर फूड प्लाजा के एक कर्मी ने बताया गैस नहीं मिलने से देरी हुई है। किसी तरह ब्लैक से आठ सौ में पांच किलो के छोटे सिलेंडर में गैस भरवाकर लाए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


