स्टेशनों पर सुरक्षा में सख्ती का निर्देश

Somnath Satyom हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आगलगी की घटना के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने यात्री सुरक्षा पर जोर दिया है। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक और अधीक्षकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सतर्क रहने और संभावित खतरों का समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

स्टेशनों पर सुरक्षा में सख्ती का निर्देश

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आगलगी की घटना को समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने गंभीरता से लिया है। पहले भी यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश डीआरएम ने दिया था। बीते सप्ताह डीआरएम ने वीसी के माध्यम से समस्तीपुर मंडल के तमाम स्टेशन प्रबंधक और स्टेशन अधीक्षकों के साथ बैठक की। इसमें उन्हें सख्ती से अपने स्टेशनों पर सुरक्षा एवं संरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।बुधवार को मंडल स्तर पर आयोजित बैठक की प्रोसिडिंग को समस्तीपुर मंडल ने जारी किया है। इसका उद्देश्य रेलवे परिसरों में संभावित खतरों की समय रहते पहचान कर उनका त्वरित निष्पादन करना व यात्रियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।निगरानी

करेंगे स्टेशन प्रबंधक व अधीक्षक :स्टेशन प्रबंधक व अधीक्षक को निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म पर टूटी टाइलें, फुट ओवरब्रिज की जर्जर स्थिति, ढीले या खुले विद्युत तार, झुके हुए पेड़, प्रकाश व्यवस्था की कमी, अंधेरे क्षेत्र, खुले गड्ढे अथवा नालियां आदि संभावित जोखिमों की देखरेख करनी है। स्टेशन प्रभारियों को प्लेटफॉर्म के अंतिम छोरों, फुट ओवरब्रिजों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों का नियमित निरीक्षण करने को कहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।