जिले में 26 केन्द्रों पर आईटीआई कैट की परीक्षा कल

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में 17 मई को 26 केन्द्रों पर आईटीआई कैट परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को चप्पल और हाफ बाजू के कपड़ों में प्रवेश मिलेगा। ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र जमा करना होगा। 12294 परीक्षार्थी शामिल होंगे, और परीक्षा 11 बजे से 1.15 बजे तक होगी।

जिले में 26 केन्द्रों पर आईटीआई कैट की परीक्षा कल

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 17 मई को 26 केन्द्रों पर आईटीआई कैट की परीक्षा होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार चप्पल और हाफ बाजू के कपड़ों में ही अभ्यर्थियों को केन्द्र पर प्रवेश मिलेगा। शुक्रवार को डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा की तैयारी की समीक्षा भी की।

परीक्षा की तैयारी

इस परीक्षा में ओएमआर शीट के साथ प्रश्नपत्र भी केन्द्र पर अभ्यर्थियों को जमा करना होगा। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी संस्थानों में हर हाल में 16 मई तक जैमर लगवा लिया जाए। एटीएम कार्ड, स्मार्ट घड़ी समेत अन्य चीजों पर पाबंदी रहेगी।

ऑब्जर्वर के निर्देश

ऑब्जर्वर को सात बजे तक केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश

सभी सेंटर ऑब्जर्वर को सात बजे तक केन्द्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केन्द्र पर ये अपने सामने गोपनीय बक्से को खोलवाएंगे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गोपनीय सामग्री के सीलबंद बक्से खोलवाए जाएंगे। नगर क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को परीक्षा के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और गेस्ट हाउस की निगरानी का निर्देश दिया गया है।

परीक्षार्थियों की संख्या

12294 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल

जिले में 26 केन्द्रों पर 12294 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केन्द्रों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। 11 बजे से 1.15 बजे तक परीक्षा होगी। पर्षद ने निर्देश दिया है कि ओएमआर शीट पर नीले और काले पेन का ही उपयोग करेंगे। इस परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। सभी केन्द्रों पर चार स्तर की जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईटीआई कैट परीक्षा कब होगी?
आईटीआई कैट परीक्षा 17 मई को होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।