दर्जन भर बच्चों का नहीं गया प्रैक्टिकल का अवार्ड शीट, मार्क्स फाइल
मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच जारी है। लेकिन दर्जन भर बच्चों का प्रैक्टिकल का अवार्ड शीट और मार्क्स फाइल बिहार बोर्ड को नहीं भेजा गया है। स्कूल हेडमास्टर की लापरवाही से रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। स्कूल को 24 घंटे में अवार्ड शीट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच जारी है। दूसरी ओर जिले के दर्जन भर बच्चों का प्रैक्टिकल का अवार्ड शीट और मार्क्स फाइल अब भी बिहार बोर्ड को नहीं भेजा गया है। स्कूल हेडमास्टर की लापरवाही के कारण इन बच्चों का इंटर का रिजल्ट रुक सकता है।जनवरी में हुए प्रैक्टिकल का अवार्ड शीट नहीं भेजने वाले विद्यालय का नाम व कोड बोर्ड की ओर से जारी किया गया है। स्कूल प्रभारी को निर्देश मिला है कि 24 घंटे के भीतर प्रायोगिक परीक्षा के अवार्ड शीट/ मार्क्स फाइल भेजें, ताकि संबंधित छात्र-छात्रा का रिजल्ट प्रकाशित होने में परेशानी नहीं हो।
जिन बच्चों का प्रैक्टिकल का अवार्ड शीट नहीं भेजा गया है, उसमें साइंस और आर्ट्स दोनों संकाय के परीक्षार्थी शामिल हैं। इन बच्चों का रॉल नंबर भी जिला शिक्षा कार्यालय को भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


