इंटर कॉलेज फेस्ट में लीचीपुरम आर्ट की प्रदर्शनी
मुजफ्फरपुर में एमआईटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज फेस्ट-2026 का उद्घाटन समारोह हुआ, जिसमें अतिथियों का स्वागत लीची के पत्तों से बने मुकुट और लीचीपुरम आर्ट से किया गया। प्रदर्शनी में पूरे कैंपस को लीचीपुरम थीम पर सजाया गया। आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह और अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुजफ्फरपुर, वसं। एमआईटी में आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज फेस्ट-2026 के उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत लीची के पत्तों से बने आकर्षक मुकुट व लीचीपुरम आर्ट से सुसज्जित शॉल भेंट कर किया गया। लीची की आकृति वाला पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। लीचीपुरम आर्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पूरे कैंपस और वृक्षों को लिच्छीपुरम थीम पर सुसज्जित किया गया था।प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के डॉ. विकास दास ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के संस्थापक, पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता एवं मंत्री नीतू तुलस्यान ने चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


