100 से अधिक बच्चों ने सीखी गुलेल की बारीकियां

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में आयोजित 5 दिवसीय स्लिंगशॉट शिविर का समापन हुआ, जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। समापन समारोह में किलकारी की प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी मुख्य अतिथि थीं।

100 से अधिक बच्चों ने सीखी गुलेल की बारीकियां

मुजफ्फरपुर, वसं। एलिट स्लिंगशॉट फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एलिट स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में पेफी बिहार चैप्टर एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के सहयोग से बिहार बाल भवन किलकारी, मुजफ्फरपुर में आयोजित 5 दिवसीय स्लिंगशॉट (गुलेल) शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर गुलेल की बारीकियां सीखी। स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ बिहार की कोषाध्यक्ष स्नेहा ने बताया कि शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 24 मई को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों में रौशनी कुमारी, शुभम कुमार, अंकित कुमार, मयंक कुमार, जयंत कुमार, आरभ, आकाश कुमार, गौतम, वान्या, विक्रम, जुबैदा, रुकसाना, वैष्णवी, अक्षय प्रताप राजन, खुशी एवं बबीता शामिल हैं।समापन

समारोह की मुख्य अतिथि किलकारी की प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी थीं। संचालन किलकारी के खेल प्रशिक्षक कृष्णनंदन कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्णिमा बाला, रश्मि आनंद, राजीव कुमार, वैशाली, अमन राज एवं सुजाता कुमारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।