सदर अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी बदली

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी को बदल दिया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा पत्र जारी किया गया है कि नई एजेंसी एक जून से काम करेगी। पुरानी एजेंसी पर लाइसेंस संबंधी सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद नई एजेंसी को काम सौंपा गया है।

सदर अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी बदली

मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी को बदल दिया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति की तरफ से इस बारे में गुरुवार को पत्र जारी कर दिया गया है। एक जून से नई एजेंसी काम करेगी। सदर अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी पर कई दिन से पत्राचार किया जा रहा था। एजेंसी के लाइसेंस पर भी सवाल उठ रहे थे। विभाग की तरफ पुरानी एजेंसी से जवाब तलब भी किया गया था। नई एजेंसी सदर अस्पताल में पहले सभी सेवा दे रही है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में भी एक जून से नई एजेंसी को काम दिया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।