सख्ती: 12 और अवैध नर्सिंग होम में लगा ताला
मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में सात मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान जारी रखा। एसडीओ तुषार कुमार के नेतृत्व में तीन टीमों ने 20 से अधिक नर्सिंग होम पर छापेमारी की, जिससे 12 को सील कर दिया गया।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में सात मरीजों की मौत के बाद अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा।
अभियान की गतिविधियाँ
एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार के नेतृत्व में गठित तीन अलग-अलग टीमों ने अहियापुर के पुरानी जीरोमाइल से लेकर एसकेएमसीएच के आसपास और मेडिकल फोरलेन स्थित 20 से अधिक नर्सिंग होम में छापेमारी की। इस दौरान गंभीर अनियमितता मिलने पर 12 अवैध नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
जांच का परिणाम
जांच में अधिकांश नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग के तय मानक और फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करते मिले। कई के पास आवश्यक चिकित्सा लाइसेंस और वैध दस्तावेज भी नहीं थे। वहीं, कुछ में एक्सपायरी दवाएं भी मिलीं। अभियान में औराई, गायघाट और मीनापुर के बीडीओ, स्वास्थ्य व अग्निशमन विभाग के अधिकारी और अहियापुर थाने की पुलिस शामिल थी।
पूर्व की कार्रवाई
जानकारी हो कि इससे पहले इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी विशेष टीम ने अभियान चलाकर 13 अवैध नर्सिंग होम को सील किया था, जिनके संचालकों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
इनपर हुई कार्रवाई :
ग्रीन डायमंड, नर्सिंग होम, भारती हेल्थ केयर, माही अस्पताल, शांति अस्पताल, रॉयल इमरजेंसी अस्पताल, सहारा अस्पताल, महादेव अस्पताल, अपूर्वा अस्पताल, हेल्थ हिमेन, गोल्ड अस्पताल, लक्ष्मी मेडिकल हॉल और अनुपम अस्पताल।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


