फाग व होली के गीतों ने वातावरण में भरा उल्लास का रंग
मुजफ्फरपुर में रौनियार वैश्य परिवार द्वारा लक्ष्मी चौक के एक निजी विवाह भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने उद्घाटन किया। इस समारोह ने समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया, जिसमें कलाकारों ने पारंपरिक फाग और होली गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं।

मुजफ्फरपुर, वसं। रौनियार वैश्य परिवार की ओर से शहर के लक्ष्मी चौक स्थित एक निजी विवाह भवन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने किया। मुजफ्फरपुर रौनियार वैश्य समाज ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। कलाकारों द्वारा फाग एवं होली के पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया।मौके पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर महासेठ, विधायक केदार गुप्ता, नगर विधायक रंजन कुमार, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साहू भूपाल भारती, प्रांतीय नेता सुनील गुप्ता, सुजीत चौधरी, रौनियार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद, शंकर प्रसाद, झारखंड प्रदेश महासचिव बैद्यनाथ गुप्ता, राष्ट्रीय सहायक मंत्री अजय गुप्ता, युवा नेता व अधिवक्ता दिनेश गुप्ता के अलावा ओम प्रकाश गुप्ता, कौशल किशोर, चंद्रभूषण गुप्ता, देवानंद प्रसाद, मनोज राजा, पप्पू गुप्ता, भैरव गुप्ता, संतोष गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, महेश गुप्ता, प्रेम बाबू, विनोद गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, महेश गुप्ता, संजय गुप्ता, कैलाश गुप्ता, श्याम नाथ गुप्ता, किशोरी प्रसाद गुप्ता, उमेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


