होली : चार सौ में गन, 350 रुपये तक की पाइप पिचकारी
मुजफ्फरपुर में होली के लिए बाजार सज गया है, लेकिन खिलौने और पिचकारियों की कीमतों में 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। बड़ी पिचकारी गन 400-600 रुपये में मिल रही है, जबकि पाइप पिचकारी 10 से 350 रुपये के बीच उपलब्ध है। मास्क और दाढ़ी-मूंछ की मांग भी बढ़ी है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली को लेकर तरह-तरह की पिचकारियों और गुलाल से बाजार सज गए हैं। इस बार कई नई तरह की पिचकारी भी बाजार में दिख रही है। हालांकि, खिलौने और पिचकारी की कीमत में 10 फीसदी तक वृद्धि से इस बार बच्चों की मस्ती थोड़ी महंगी पड़ेगी। बाजार में बड़ा पिचकारी गन 400-600 तक में मिल रहा है। इसके अलावा सबसे अधिक बिकने वाली पाइप पिचकारी 10 रुपये से लेकर 350 रुपये तक के रेंज में उपलब्ध है। होली में लोग मास्क और दाढ़ी मूंछ की भी काफी मांग रहती है। इस बार लेदर वाला मास्क भी बाजार में आया है।
छाता बाजार के थोक विक्रेता मो. शफक ने बताया कि दिल्ली से आने वाले सभी सामान के दाम में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इधर, पंकज मार्केट के विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस बार होली में अबीर पर भी दस फीसदी तक कीमत में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 18 रुपये में बिकने वाला सौ ग्राम अबीर का पैकेट इस बार 20 रुपये में मिल रहा है। पिचकारी कीमत पाइप पिचकारी 10-120 मैंगो पिचकारी 160-250 पांडा पिचकारी 30-120 दिलकश पिचकारी 40-60 स्ट्राबेरी पिचकारी 40-60 बुरादे वाली पिचकारी 60-120 बच्चों का छोटा गन 15-120 सुल्तान गन 40-60 बच्चों का बड़ा गन 400-600 दाढ़ी 10-120 मूंछ 10-120 टोपी 20-60 मास्क 180-280
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



