अस्पताल में जरूरी दवाओं की नहीं हो कमी

Mar 12, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा के दौरान एंटी-रेबीज वैक्सीन और लैब केमिकल की कमी की समस्या पर ध्यान दिया गया। विभाग ने नई खेप की मांग की है और आपातकालीन स्थिति में स्थानीय खरीद की सलाह दी है। ओपीडी पंजीकरण में तकनीकी समस्याओं को हल करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं, जबकि पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

अस्पताल में जरूरी दवाओं की नहीं हो कमी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की बुधवार को सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार और डीपीएम रेहान अशरफ ने समीक्षा की। सीएस ने कहा कि हाल में कुछ केंद्रों पर एंटी-रेबीज वैक्सीन और लैब केमिकल की कमी की खबरें सामने आई थीं। इस पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए राज्य मुख्यालय से नई खेप की मांग की गई है। साथ ही, प्रखंड स्तर के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि आपातकालीन स्थिति में स्थानीय स्तर पर खरीद कर दवा का बफर स्टॉक बनाए रखें, ताकि मरीज बिना इलाज वापस न लौटें।इसके अलावा ओपीडी पंजीकरण के दौरान बार-बार लिंक फेल होने की समस्या को देखते हुए विभाग ने आईटी टीम को नेटवर्क सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए हैं।

वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर हाई-स्पीड डोंगल और बैकअप इंटरनेट लाइन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सर्वर की समस्या के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए मैन्युअल पर्चा काउंटर भी सक्रिय रखा जाएगा।सीएस ने बताया कि विभाग परिवार नियोजन कार्यक्रमों में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है। मुजफ्फरपुर में पुरुष नसबंदी के आंकड़ों में सुधार लाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य मित्रों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।