हैंडबॉल प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर ने जमुई को हराया

हैंडबॉल प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर ने जमुई को हराया

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर की टीम ने बेगूसराय में चल रही 13वीं सीनियर पुरुष एवं महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जमुई को 12-2 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव कृष्ण ठाकुर ने बताया कि रविवार को महिला और पुरुष दोनों वर्गों के मैच खेले जाएंगे।

Nov 15, 2025 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। बेगूसराय में शनिवार से शुरू हुई 13वीं सीनियर पुरुष एवं महिला राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मुजफ्फरपुर की टीम ने जमुई को 12-2 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव कृष्ण ठाकुर ने बताया कि रविवार को भी जिले की पुरुष व महिला वर्ग की टीम के मैच खेले जाएंगे। महिला वर्ग की टीम अपना पहला चक्र का मैच खेलगी। वहीं, पुरुष वर्ग की टीम दूसरे चक्र के लिए मैदान में उतरेगी। बता दें कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले की टीम शुक्रवार को रवाना हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।