ठक्कर बप्पा हॉस्टल फुटबॉल टीम 1-0 से जीता
Feb 28, 2026 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग के तहत दो मैच खेले गए। पहले मैच में ठक्कर बप्पा हॉस्टल ने बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में रैंबो फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। अगले मैच 1 मार्च को होंगे।

मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में ठक्कर बप्पा हॉस्टल फुटबॉल टीम ने बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से पराजित कर दिया। गोल रवि कुमार ने दागा। दूसरे मैच में रैंबो फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। एक मार्च को यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब व पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल टीम और किंग कोबरा फुटबॉल क्लब व एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच मुकाबला होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



