होटलों में मिला सड़क चिकेन, फफूंद लगा पनीर
मुजफ्फरपुर में खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। जांच में होटलों में सड़ा चिकन और फफूंद लगा पनीर मिला। कई मिठाई दुकानों में सामग्री की जानकारी और समाप्ति तिथि का अभाव पाया गया। जांच अभियान होली तक जारी रहेगा और नमूने पटना लैब में भेजे जाएंगे।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने मिठाई, पनीर, खाद्य तेल, मसाला और रेस्टोरेंट की जांच की गई। इस दौरान होटलों में सड़ा चिकन और फफूंद लगा पनीर मिला। इसके अलावा कई मिठाई दुकानों में सामग्री का विवरण और समाप्ति की तिथि नहीं होने पर नमूने जांच के लिए टीम ने लिए। जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी सुदामा चौधरी ने बताया कि कच्चीपक्की रोड स्थिति एक रेस्टोरेंट में फ्रीजर में रखा चिकेन बदबूं कर रहा था और पनीर में फंगस लगा मिला। दोनों मिलाकर करीब 10 किलो चिकेन व पनीर था, जिसे तत्काल फेंकवाया गया।
साथ ही रेस्टोरेंट को सुधार के लिए 15 दिनों की चेतावनी दी गई है। बताया कि वहां फिर से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि वहां से चना दाल और किचेन मसाले का नमूना लिया गया है। वहीं, एक अन्य होटल के किचेन में कुक गलब्स और मास्क नहीं लगा रखे थे। साफ-सफाई में कमी पाई गई। यहां से रिफाइन और मीट मसाला के नमूना लेते हुए चेतावनी दी गई है। इसके अलावा होटल से छेना के रसगुल्ला और काजू बर्फी के नमूने भी लिए गए हैं। जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी ने बताया कि कच्चीपक्की चौक की एक मिठाई दुकान साफ-सफाई नहीं मिली। वहां से कलाकंद के नमूने लिया गया। वहीं, अतरदह स्थित एक डेयरी में कुकिंग मीडिया नहीं दर्शाया गया था। वहां से काजू बर्फी और रसगुल्ला के नमूना लिए गए। इसके अलावा अघोरिया बाजार, कलमबाग रोड में भी मिठाई दुकानों से नमूने लिए गए। यहां पर शोरूम मे निर्माण तिथि और उपयोग समाप्त होने की तिथि नहीं थी। खाद्य संरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच अभियान होली तक लगातार जारी रहेगा। रविवार को सभी नमूने को पटना स्थित लैब में भेजा जाएगा। जांच टीम में पुलिस टीम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


