जलजमाव से आधा दर्जन मोहल्ले के लोग झेल रहे परेशानी

Ajay Kumar Pandey हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में योजनाओं की सही मॉनिटरिंग न होने से कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया है। वार्ड 14 के बालूघाट और अन्य वार्डों में नालियों की सफाई नहीं होने से स्थिति खराब है। इससे स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम प्रशासन की अनदेखी से कई लोग घायल भी हुए हैं।

जलजमाव से आधा दर्जन मोहल्ले के लोग झेल रहे परेशानी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। योजनाओं की सही मॉनिटरिंग नहीं होने से शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों के लोग मई की तेज गर्मी में भी जलजमाव झेलने को विवश है। नालियों की सफाई नहीं होने और नाला निर्माण के लिए एक महीने से गड्ढ़ा खोदकर छोड़ देने से यह स्थिति है। खासकर वार्ड 14 के बालूघाट, वार्ड 2 के राहुल नगर रोड नंबर दो और तीन, वार्ड 42 के काली बाड़ी सहित अन्य मोहल्लों में नारकीय स्थिति बनी हुई है। इससे करीब दस हजार की आबादी को कठिनाई हो रही है। यही नहीं इन नालियों के किनारे के सड़कों में बने गड्ढ़ों के गिरकर रोज वाहन चालक घायल हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है।

जलजमाव की गंभीरता

वार्ड 14 के बालू घाट में करीब 100 मीटर में पिछले 25 दिनों से जलजमाव है। सड़क पर लंबे समय से जमा पानी काला पड़कर दुर्गंध देने लगा है। बालू घाट निवासी ब्रज किशोर, सौरभ शाही, डॉ. अमृतेश और अजीत कुमार का कहना है कि सड़क के बड़े-बड़े गड्ढे जलजमाव के कारण जानलेवा हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह में ही चार लोग इसमें गिरकर पैर तुड़वा चुके हैं। इसकी शिकायत स्थानीय पार्षद के अलावा नगर आयुक्त से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि इस सड़क और नाले को बनाने के लिए पिछले साल ही आदेश दिया जा चुका है।

अन्य वार्डों की स्थिति

यहीं हाल वार्ड दो के राहुल नगर का है। इसके रोड नंबर दो में सफाई नहीं होने से नाले उफना गया है और पानी सड़क पर आ गया है। वहीं, रोड नंबर तीन में पिछले एक माह से नाला बनाने के लिए गड्ढ़ा खोदकर छोड़ दिया गया है। इसको लेकर स्थानीय संजय कुमार, मनोज ठाकुर सहित अन्य ने बताया कि इस गड्ढ़े में बारिश का पानी जमा होने से परेशानी हो रही है। घरों का पानी बहाना मुश्किल हो गया है। घरों के सामने नाले का निकला गाद रखने से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। यही हाल वार्ड 42 के काली बाड़ी, वार्ड 34 के पड़ाव पोखर सहित कई अन्य इलाकों का है।

नगर आयुक्त का बयान

बयान:

नाला निर्माण में हो रही देरी को लेकर संबंधित जेई और ठेकेदार से बात की जाएगी। उनको जल्द से जल्द काम पूरा करने को कहा जाएगा, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।

- स्वरा चौधरी, उप नगर आयुक्त।

सामान्य प्रश्न

मुजफ्फरपुर में जलजमाव की समस्या किस वजह से है?
योजनाओं की सही मॉनिटरिंग नहीं होने और नालियों की सफाई नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Ajay Kumar Pandey

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।